रायपुर के लाखे नगर और ईदगाह भाठा मैदान में चला बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Update: 2020-10-05 09:38 GMT


Full View

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के लाखेनगर इलाके में बसी बस्तियों को आज जोन कमिश्नर द्वारा तोड़ा गया और बस्ती में चल रही आपराधिक गतिविधियों को भी कम करने की कोशिश की गई। आपको बता दें कि ये वही बस्ती है जहां से गांजा का अवैध व्यापार किया जा रहा था। तरह-तरह के लोग आकर यहां से गांजा लेकर जाते थे। जिसकी वजह से इस बस्ती को धारावी बस्ती भी कहा जाता था। आज के समय में चल रहे नशे के करोबारियों पर पुलिस की भी सबसे बड़ी पहल आज देखने को मिली है।


Similar News