रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने BSF ने किया वॉकथॉन का आयोजन

Update: 2022-08-12 03:31 GMT

छत्तीसगढ़। रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए BSF द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। BSF आईजी बी.के. मेहता ने बताया, "आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत BSF ने रायपुर में करीब 2.5 किलोमीटर वॉकथॉन का आयोजन किया है। इस में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया है।"

भारत देश के स्वतंत्रता की 75 साल पूरे होने का जश्न 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत भारत देश में Har Ghar Tiranga Abhiyan का शुभारंभ किया गया है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी जी द्वारा Azadi Ka Amrit Mahotsav की शुरुआत साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया था। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Independence Day 2022 को आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से Har Ghar Tiranga फहराने एवं अपनी सोशल मीडिया में डिस्प्ले फोटो लगाने की आग्रह किया है। जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे Azadi Ka Amrit Mahotsav15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

Tags:    

Similar News