BSF जवान ने जानकारी छुपाते किया दूसरी शादी, सुसाइड के बाद केस दर्ज

छग

Update: 2024-07-07 04:11 GMT

भिलाई bhilai news। सुपेला थाना अंतर्गत बीएसएफ जवान BSF Jawan की दूसरी पत्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। करीब 14 दिन पहले महिला ने किराए के मकान में आत्महत्या Suicide कर ली थी। प्रकरण में पुलिस ने धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मृ​ितका पिंकी सिंह उर्फ एपी निगुबा (27 वर्ष) मूलत: असम की रहने वाली थी।

chhattisgarh news वह बीएसएफ में पदस्थ संतोष सिंह के साथ इंदिरा नगर सुपेला स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। जवान उसे अपनी पत्नी बताता था। 20 जून की रात करीब 10.30 बजे पिंकी संतोष सिंह को टहलने की बात कहकर मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई।

करीब 11 बजे मकान मालिक ने संतोष को कॉल कर उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। कोलकाता में उसकी पत्नी 5 बच्चों के साथ रहती है। बावजूद उसने पिंकी से विवाह कर लिया। इसकी जानकारी पिंकी को हुई तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने फांसी लगा ली।

Tags:    

Similar News

-->