भाभी का रेप करने की कोशिश, गंदी नियत रखने वाला देवर गिरफ्तार

छग

Update: 2025-08-12 05:01 GMT

कोरबा। महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर गंदा-गंदा इशारा करता है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय आरोपी हर प्रद नायक शराबी पीने का आदी है। आए दिन वह वह नशे में घर आकर हंगामा करता था। इससे पड़ोसी भी परेशान थे। आरोपी अपनी 32 वर्षीय भाभी को गंदे-गंदे इशारे करता था और गालियां देता था।

जिससे परेशान होकर सोमवार को महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि जब उसके पति इसका विरोध करते, तो देवर उनके साथ मारपीट करता है। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेद दिया गया है।


Tags:    

Similar News

null