बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई, वीडियो आया सामने
छग
अंबिकापुर। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। केदारपुर इलाके में 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कथित रूप से युवती को निशाना बनाते हुए गाड़ी से खींचने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की।
जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवती मदद की गुहार लगाती रही। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे घटना की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अतुल ताम्रकार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।