बृजमोहन ने शिवराज से किसानों की आय बढ़ाने जैसी योजनाओं पर की चर्चा

Update: 2025-05-21 11:15 GMT

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की जिसकी जानकारी सांसद ने X में साझा किया है, आगे उन्होंने बताया, नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेरे मित्र शिवराज से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विकास, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिवराज का अनुभव और दृष्टिकोण ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गांवों और किसानों को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।

Tags:    

Similar News

null