राज्यसभा स्थापना दिवस पर देशवासियों को बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

छग

Update: 2025-04-03 16:41 GMT
Raipur. रायपुर। लोकतंत्र के स्तंभ और नीति-निर्माण के उच्च सदन राज्यसभा के स्थापना दिवस पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा विविध विचारों का संगम है, जो देश की प्रगति और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में अहम भूमिका निभाती है।


सांसद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि राज्यसभा देश की संवैधानिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, जहां विभिन्न विचारों और मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाता है। यह सदन नीति निर्माण में योगदान देकर देश के विकास को गति देने का कार्य करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा भविष्य में भी राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगी।
Tags:    

Similar News