बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री रामविचार नेताम को दी जन्मदिन की आत्मीय बधाई
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रिय नेता रामविचार नेताम को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि रामविचार नेताम का सार्वजनिक जीवन समर्पण, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। अग्रवाल ने कहा कि नेताम ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है, जो उनकी कार्यशैली को विशिष्ट बनाता है।
उन्होंने कहा कि रामविचार नेताम का अनुभव और नेतृत्व प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। अपने संदेश में उन्होंने प्रभु श्री राम से रामविचार नेताम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कामना की कि नेताम सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी प्रकार जनसेवा एवं प्रदेश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते रहें। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से रामविचार नेताम को बधाइयों का सिलसिला जारी है। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।