रायपुर: संसदीय प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हरिद्वार के पावन तट पर मां गंगा की संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर देश और छत्तीसगढ़ की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।