जनपद पंचायत गौरेला में घूसकांड, तकनीकी सहायक रिश्वत लेते कैमरे में कैद

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-10 18:36 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जनपद पंचायत गौरेला में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (पूर्व में मनरेगा) योजना के तहत पशु शेड मूल्यांकन में रिश्वत लेने का आरोप तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार पर लगा है।
आरोप है कि आवास मित्र रहे हेतराम राठौर से उनके पिता के नाम पर बने पशु शेड के मूल्यांकन के बदले ₹5000 की रिश्वत मांगी गई। इसमें से ₹4000 का लेनदेन जनपद पंचायत कार्यालय की छत पर हुआ। पीड़ित हेतराम राठौर ने पूरे लेनदेन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
आरोपों के अनुसार, तकनीकी सहायक द्वारा कार्य के मूल्यांकन के लिए पैसों की मांग की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक जांच या कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
Tags:    

Similar News