PSC छात्रा की सुसाइड मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Update: 2026-06-12 11:54 GMT

बिलासपुर। पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक द्वारा दूसरी युवती से बातचीत किए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक उसके कमरे से निकला था। इसके बाद आयूषी लगातार उसे मोबाइल फोन कर रही थी, लेकिन वह नहीं उठा रहा था। जांच में यह भी बात सामने आई कि दीपक खाण्डे किसी दूसरी लड़की से बातचीत कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर आयूषी ने आत्मघाती कदम उठाया।

Tags:    

Similar News