बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल

Update: 2026-07-06 04:14 GMT

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों, दो स्कूटी और एक मकान से जा टकराई. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े 

यातायात विभाग ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है. पिछले पांच महीनों में ऐसे 2,621 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है. शहरभर में लगे आईटीएमएस (ITMS) कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वालों की पहचान की जा रही है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन, ईयरबड या ईयरफोन का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिबंधित है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने में सहयोग करें.

Tags:    

Similar News

null