विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर

Update: 2026-05-07 13:40 GMT
बलौदाबाजार: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक शाखा में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक चलेगा।कलेक्टर एवं जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जिले वासियो से अपील क़ी है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में शामिल होकर महादान के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।
प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट में 423 अभ्यर्थी हुए शामिल, दोनों केन्द्र में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गुरुवार को आयोजित प्री पोलिटेक्निक टेस्ट जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के 423 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 140 अनुपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 2 केंद्र बनाए गए थे जिसमें डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार एवं मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार शामिल है। डी.के. कॉलेज में कुल 360 परीक्षार्थियों में से 287 उपस्थित एवं 73 अनुपस्थित थे।मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय केन्द्र में कुल 263 परीक्षार्थियों में से 196 उपस्थित एवं 67 अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा गठित उड़न दस्ता दल समय समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
Tags:    

Similar News