पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत

Update: 2021-01-03 16:43 GMT

गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार गरियाबंद पहुचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू युवा कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। युवा कार्यर्ताओ को उन्होने पार्टी की रीड बताते हुए आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कंाग्रेस के सत्ता में आते ही पूरे छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है। प्रदेश में रेत माफियाओ का राज चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब रेत माफिया बनकर कार्य कर रहे है। प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है। जिनके बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ ही कांग्रेस कुठाराघात किया है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोल भाले किसानो को भूपेश सरकार ने धोखा दिया है। यहां के बेरोजगारो के साथ भी विश्वासघात किया है। प्रदेश की महिलाओ के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारो को नौकरी देने और महिलाओ को शराबंदी का वादा किया था परंतु दो साल में कुछ भी नही किया। आज प्रदेशभर के किसान धान खरीदी में आ रही समस्या से परेशान है। उन्होने कहा कि गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ की पावनधरा से मैं आव्हान करता हूॅ जिन किसानो, मजुदरो, महिलाओ और युवाओ के बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ मिलकर ही 2023 में लबरी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजुयमो जिला प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व पहली बार गरियाबंद पहुचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का जिले के भाजुयमो कार्यकर्ताओ ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर राजिम से लेकर देवभोग तक के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुचे हुए थे। राजिम पहुचते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी व जिला उपाध्यक्ष विकास साहू तथा महामंत्री राजु साहू व कोषाध्यक्ष मनीष हरित, रिकेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। इसके बाद श्यामनगर, कोपरा, पाण्डुका, पोड़ मंे भी उनका भव्य स्वागत किया गया। गरियाबंद जिला मुख्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन व युवा नेता आशीष शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में नगर भ्रमण प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पहुचे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा भी मौजुद थे। मालगांव से 500 बाइक के साथ मंडल महामंत्री आनंद ठाकुर, के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, प्रहलाद ठाकुर, आशीष साहू, वंश सिन्हा, बलराम साहू, नूतन देवांगन, सोहन सिन्हा, लखन गिरी गोस्वामी, पदुमलोचन मांझी, लंबोदर साहू, घनश्याम मरकाम, भीम साहू, सेवक निषाद, भोजराज, प्रेमलाल टोंडर, वैभव सोनी, गोलु साहू, वेद साहू, राजा साहू, मुकेश साहू, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे।

Similar News