महिला सांसदो से अभद्रतापूर्ण व्यवहार के विरोध मे भाजपा का पुतला जलाया - गिरीश दुबे

Update: 2021-08-18 12:17 GMT

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यो के सहयोग से संसद भवन के भीतर राज्यसभा मे छत्तीसगढ़ से दो महिला संसद सदस्यो के साथ हुए अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया गया जिसके विरोध मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन के सामने भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी, अमित शाह का पुतला दहन किया गया साथ ही सांकेतिक रूप से बनाये गये लोकतंत्र के पुतले को फांसी पर लटकाया गया और मोदी सरकार के विरोध मे जमकर नारे लगाये गये।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि सदन के अंदर महिला सांसदो के साथ जो अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया गया वह निंदनीय है। केंद्र की भाजपा सरकार ने संसदीय कार्य प्रणाली को आहत करने का काम किया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने तानाशाही रवैये से संसद सत्र को पूर्व ही स्थिगित किया साथ ही जनता से जुड़े दर्जनो कानूनो को बिना किसी चर्चा के पास कर दिया।

सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन आज जिस प्रकार का व्यवहार महिला सांसदो के साथ किया जा रहा है उसे देश की जनता भलि भाति समझ रही है।

Tags:    

Similar News

-->