ABHANPUR अभनपुर: नगर पालिका परिषद अभनपुर के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद आसकरण गिलहरे ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा कार्यालय अभनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनका पार्टी में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभनपुर  भरत बैस, महामंत्री  सूरज लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद और एल्डरमैन मौजूद रहे। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष भरत बैस ने आसकरण गिलहरे को पुष्पमाला पहनाकर और भाजपा का गमछा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और जनसेवा की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आसकरण गिलहरे के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती मिलने की बात कही। कार्यक्रम में खेमराज कोसले, शिवनारायण बघेल, किशन शर्मा, वरुण राठी, लौटन गिलहरे, बूढ़ेश्वर साहू, चेतना गुप्ता, वेदप्रकाश ठाकुर, धनेश्वर साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्षद मीना साहू, दिलीप अग्रवाल, एल्डरमैन गब्बूधुरु, पार्षद चम्पा लेदेकर, पार्षद खुशवंत सिन्हा, सागर साहू, सागर बारले, गोयल भट्ट, राजा राय, रूपनारायण साहू, पार्षद पवन सिन्हा सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद आसकरण गिलहरे ने पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही।
Tags: