भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं: माथुर

छग

Update: 2023-04-29 15:52 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शाम आयोजित वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति में भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया तथा सुनिश्चित विजय का लक्ष्य प्राप्त करने रणनीतिक मंथन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, संतोष पांडे, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, विष्णु देव साय, विक्रम उसेंडी, महामंत्री संगठन पवन साय, विजय शर्मा, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विधायक पुन्नूलाल। मोहिले, शिवरतन शर्मा,सौरभ सिह,भूपेंद्र सवन्नी,संजय श्रीवस्तब,श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,अनुराग सिंहदेव,अखिलेश सोनी उपस्थित थे। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी वरिष्ठ नेताओं से बस्तर प्रवास सहित अन्य स्थानों के दौरे पर अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर जगह पार्टी कार्यकर्ता विजय का लक्ष्य हासिल करने पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। इस प्रवास में हर जगह कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमें अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति पर भरोसा है। सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं का मैदानी मार्गदर्शन करना है। यह कार्य सुनियोजित तरीके से चल रहा है और हम निश्चित विजय के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।
Tags:    

Similar News