भाजपाइयों ने किया निगम का घेराव

छग

Update: 2023-04-17 17:43 GMT
भाजपाइयों ने किया निगम का घेराव
  • whatsapp icon
धमतरी। भाजपाइयों ने निगम का घेराव कर महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली। भाजपाइयों का यह आक्रोश बजट बैठक की वजह से सामने आया है, जिसमें मेयर के उठकर चले जाने का आरोप है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले नगर निगम में बजट की बैठक हुई जो कि भारी हंगामेदार थी। इसी हंगामे की वजह से बैठक का माहौल गरम हो गया था और मेयर विजय देवांगन हंगामे से नाराज होकर बैठक से उठकर चले गये थे। यही वजह है कि बैठक में बजट पेश नहीं हो पाया। इसके बाद से लगातार भाजपा विरोध के मूड में है और मेयर समेत निगम के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर अपना आक्रोश जाहिर कर रही है।
सोमवार को भाजपाइयों ने नगर निगम का घेराव किया और वही धरना देकर पंडाल लगाकर बैठ गये। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि बजट किसी भी नगरीय निकाय के विकास का आईना होता है। नगर निगम में महापौर विजय देवांगन के द्वारा बहुमत के अभाव में बजट प्रस्ताव गिरने के डर से बिना बजट पेश किये उठ कर चले जाना नगर की जनता के साथ छलावा है। वही इन भाजपाइयों ने महापौर से इस्तीफे की भी मांग की हैं। भाजपाइयों के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा निगम के आसपास पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस दौरान भाजपा नेता रामू रोहरा जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, पार्षद सुशीला तिवारी, विजय मोटवानी, समेत भाजपा के नेता व पार्षदगण मौजूद थे।
Tags:    

Similar News