सरगुजा। जिले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ तहसीलदार से मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। तहसीलदार गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। जिसके बाद विधायक रामकुमार टोप्पो अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अंबिकापुर रवाना हो गए है।

विधायक रामकुमार टोप्पो सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के समक्ष अपनी गिरफ्तारी विधायक रामकुमार टोप्पो देंगे। विधायक के अवाला 3 अन्य समर्थक भी उनके साथ गिरफ्तारी देने के लिए रवाना हुए। नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक सहित 10 से 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ है। रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी और घटना के विरोध में अधिकारी कर्मचारी संघ कलम बंद कर हड़ताल पर चले गए।

विधायक टोप्पो ने कहा कि, राजस्व कर्मियों को हड़ताल पर जाने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी गिरफ़्तारी देने जा रहा हूँ। उन्होंने समर्थकों से अपील कि, जमावड़ा या पैनिक होने की जरूरत नहीं है। ये सुशासन की सरकार है, मेरे खिलाफ एफआईआर कराने में भी कोई परेशानी नही हुई, अब मैं मेरी गिरफ्तारी दूंगा। कांग्रेस शासनकाल में ऐसा नहीं होता था, लेकिन यहां सुशासन की सरकार है।

Tags: