रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा, video

Update: 2026-04-20 11:22 GMT

रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलेगी और सुभाष स्टेडियम तक जाएगी, जहां सभा होगी।

इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

इस प्रदर्शन के चलते आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में लगातार छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत आज से हो रही है।

Full View


Tags:    

Similar News