रायगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डरमेन नरेश गोरख की माता ईश्वरी गोरख का निधन हो गया है, मंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया और लिखा, भाजपा नेता एंव पूर्व एल्डरमेन नरेश गोरख जी की पूज्यनीय माताजी श्रीमती ईश्वरी गोरख जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ पूरे परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति