भाजपा केवल पार्टी नहीं परिवार है, संस्था नहीं संस्कार है: CM साय

छग

Update: 2025-04-06 13:26 GMT
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के पितृ पुरुषों को सादर नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव रखने वाले महान विचारकों और कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर देशभर में सक्रिय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने भाजपा को जन-जन की पार्टी बना दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।
Tags:    

Similar News