बीजेपी की मिशन 2028 की तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ आ रहीं स्मृति ईरानी, भव्य स्वागत की तैयारी
रायपुर: प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी के स्वागत की तैयारियों को लेकर बुधवार को शहर जिला भाजपा की बैठक हुई। इसमें 25 अक्टूबर को उनके रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत करने और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर अभिनंदन करने पर चर्चा हुई।
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर प्रमुख रूप से मौजूद थे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा सहित पार्टी के अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में स्मृति ईरानी के आगमन पर कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वागत कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।