जगदलपुर। जगदलपुर में भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव को अब जगदलपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी है। BJP जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने इसकी घोषणा की है। अविनाश ने कहा कि, नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करूंगा।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, ये भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद को संभाल चुके हैं। अब नवनियुक्त जगदलपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव से पार्टी की रीति-नीति पर कर्मठता से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।