BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने 60000 वोटों से जीत हासिल की

छग

Update: 2024-06-04 15:48 GMT
Janjgir Champa: जांजगीर चांपा। लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections -2024 के नतीजे आ गए हैं। जांजगीर चांपा संसदीय सीट से बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने चुनाव जीत लिया है। आपको बता दें, इस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से जांजगीर चांपा लोकसभा पर मुख्य मुकाबला बीजेपी की कमलेश जांगड़े और कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया के बीच था।

कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी बदल दिए थे। छत्तीसगढ़ की जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया को 60000 वोटों से हराया है। कमलेश जांगड़े को कुल 678199 वोट मिले वहीं कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया को 618199 वोट मिले हैं।
Tags:    

Similar News

-->