भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 1 मई से 16 अगस्त तक प्रदेश में चलाएंगे बड़ा अभियान
छग
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश की जनता से संपर्क करने के लिए 1 मई से 16 अगस्त तक एक बड़ा अभियान चलाएंगे और समाज प्रमुख, ठेला, गुमटी, रिक्शा ऑटो चालको से मिलेंगे व घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इसके लिए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि 2023 में सरकार बनाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर दस्तक देंगे। भूपेश कि सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र की वादाखिलाफी के बारे में प्रदेश की जनता को बताएंगे। भरत वर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा 2023 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। केंद्रीय कार्यालय से भी भाजपा ओबीसी मोर्चा को बड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें 1 मई से 16 अगस्त तक प्रदेश की जनता तक पहुंचने के लिए प्रदेश व्यापी बड़ा अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को केंद्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुल 405 मंडलों में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 लोगों से मिलकर संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। जिसे प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रदेश में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का काम बहुत से गांव में अधूरा पड़ा है। कुल मिलाकर जल जीवन मिशन का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। गांव के लोगों को मुद्रा योजना के तहत लाभ पहुंचाना है जरूरतमंद लोगों को कम से कम 50 हजार का लोन दिलाकर छोटा व्यापार की शुरुआत कराना है। उसे प्रदान करने के बाद 2 लाख का लोन देने का केंद्र सरकार का प्रावधान है, उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम के प्रभारी बने हैं सक्रिय होकर अपना कार्य करें।
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यक्रम व प्रभारियों की घोषणा की
1 मई से 30 मई 2023, पेंशन योजना कार्यक्रम हितग्राहियों को राज्य सरकार द्वारा 1000 से 1500 पेंशन देने की घोषण की वादाखिलाफी के विरोध में प्रत्येक विधानसभा एवं मण्डल स्तर पर प्रदर्शन, व राहुल गांधी के द्वारा ओ.बी.सी. समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने पर विधानसभा से मण्डल स्तर पर विरोध प्रदर्शन।
प्रभारी- राकेश चन्द्राकर, सुनिता मानिकपुरी, रिकेश सेन,
15 मई से 30 मई 2023 प्रत्येक विधानसभा में प्रतिभा सम्मान (शिक्षा, कृषि, कला, महिला शसक्तीकरण, खेल, पर्यावरण, स्वास्थ्य, व्यापार, धर्म)
प्रभारी- मनोज गुप्ता, प्रकाश चन्द्राकर, डॉ. निरेन्द्र साहू, श्रवण यदु
4 जून 2023 कबीर जयंती कबीर पंथ से जुड़े लोगों का 10 विधानसभा में सम्मेलन।
प्रभारी- सुश्री सुनिता मानिकपुरी, गजेन्द्र यादव, निर्देश दीवान
5 जून से 30 जून 2023 सभी विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न जाति समाज का सम्मेलन।
प्रभारी राकेश चन्द्राकर, डॉ. खिलावन साहू, देवतत्त साहू, श्रवण यदु
1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 समाज प्रमुखो से संपर्क और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर
पुनः सक्रिय करना।
प्रभारी- रिकेश सेन, मनोज गुप्ता, अशोक सिन्हा
1 अगस्त से 30 अगस्त 2023
चाय ठेला, पान ठेला, सेलून, गुमटी वाले गुपचुप ठेला वालों . से संपर्क और सम्मान कार्यक्रम ।
प्रभारी- भगवान यादव, नरेन्द्र 'निर्मलकर भूपेन्द्र सेन, ऋतु चौरसिया
16 अगस्त 2023 विरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में 10 स्थानों में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम।
प्रभारी- खिलावन साहू, मोहन उपारकर