धमतरी/बीजापुर: भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही है। भाजपा की तरफ से शनिवार से लगातार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा रही है। भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है और पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान लगातार जारी है।
इसी कड़ी में भाजपा ने धमतरी नगर पालिका के 40 वार्डों के लिए और बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने निकाय चुनाव में अपना पूरा डीएम झोंक दिया है। भाजपा प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करना चाह रही है।
Delete Edit
Tags: