रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को गंदगी से जुड़ी जनशिकायतें मिली थीं। इन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने निर्देश दिए। निर्देश के बाद जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में और जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा की मौजूदगी में शिकायतों की वस्तुस्थिति जांचने के लिए जोन क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान शालीमार बार, शमा बिरयानी, अर्बन बिरयानी और छोटा काका ढाबा समेत कई होटलों, ठेलों और गुमटियों की जांच की गई। जांच में गंदगी की शिकायतें सही पाई गईं। इस पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संचालकों पर कुल लगभग 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी दी। इस तरह मिली जनशिकायत का जोन स्तर पर ही तुरंत निपटारा कर दिया गया।