वन विभाग और NGO EARTH RETREAT FOUNDATION द्वारा जैव विविधता संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

Update: 2026-02-15 05:17 GMT

धमतरी। वन विभाग और NGO EARTH RETREAT FOUNDATION द्वारा जैव विविधता संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कल शनिवार को वन परिक्षेत्र बीरगुड़ी के ग्राम गट्टासिल्ली कैंपस में आयोजित किया गयाl जिसमें सभापति धमतरी से अजय, परिक्षेत्र अधिकारी सुरेन्द्र कुमा , ग्राम पंचायत गट्टसिल्ली सरपंच तथा वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, फ़ायर वाचर, व सुरक्षा श्रमिकों कि उपस्थिति रहीl

Delete Edit

घने जंगलों में रहने वाले वन वासियों को जंगलों की जीवन ,आँखों से नहीं दिखने वाले छोटे छोटे जीवों को बचाने तथा उनकी रक्षा के लिए आगे आने का आवाहन किया ।इस फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती अनुभा द्विवेदी ने इस अवसर पर विभिन्न तरीक़ों से ग्रामीणों को जोड़ा व बताया कि आस पास पाये जाने वाले पेड़ों की विभिन्न प्रजातिओं से अच्छे अच्छे उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं क्योंकि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वन ग्रामों की महिलाओं को भी अब आगे आकर काम करने का समय आ गया है एवं बताया कि जैव विविधता एवं उसके महत्व, बीएमसी का सशक्तिकरण, ग्राम वसियों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए सतत जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया है | उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में गट्टसिल्ली का वनों को बचाने के लिए किए गए प्रयासों को वापस से पुनर्जीवित करने कहा ।

शाला के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे वन एवं जैव विविधता पर विभिन्न चित्रकलाएँ प्रस्तुत कर कक्षा छँटवीं की छात्रा कु सोनाली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इन नवाचारों के चलते ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही एवं उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के सह संस्थापक श्री सिद्धार्थ द्विवेदी एवं संस्था के अन्य स्वयंसेवकों ने बताया कि संस्था किसी भी रूप से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते है एवं छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया । उन्होंने प्रेरणा देने के लिए स्टील की बोतल रखे छात्रा को इनाम देकर समान्नित किया। विषय विशेषज्ञ शेफाली यादव ने जैव विविधता की विस्तृत जानकारी दी एवं जंगल में सतर्कता बरतने तथा किसी भी वन्यजीव गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को देने की अपील की।

एन जी ओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर वन-संरक्षण का संकल्प लिया। सुरेंद्र कुमार परिक्षेत्र अधिकारी बीरगुड़ी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l

Tags:    

Similar News

null