Chhattisgarh News: लू ने अब मजदूर की जान ली

छग

Update: 2024-06-03 06:10 GMT

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर में नौतपा Nautapa के आखिरी दिन भी भीषण गर्मी रही। इस दौरान हीटवेव से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं संभाग में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई जगहों पर बारिश के चलते पिछले 3 दिन में जिले में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है, फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। हालांकि, बारिश के बाद रात में नमी के चलते मौसम खुशनुमा रहा।

chhattisgarh news वहीं नौतपा के आखिरी दिन सिम्स में भर्ती कराए गए लू के एक मरीज की मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था। इसी तरह से रेलवे स्टेशन में हीटवेव के चलते एक भिखारी की जान चली गई। इस तरह अब तक बिलासपुर में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सरगांव के शख्स की भी सिम्स में इलाज के दौरान जान चली गई। मंगला में एक MP के मजदूर laborer की लू से जान चली गई। सीपत क्षेत्र के उच्चभट्ठी एक युवती की मौत हुई है। वहीं बिल्हा Bilha क्षेत्र के परसदा के एक युवक की लू से मौत हो गई।

लू से पीड़ित 15 से ज्यादा मरीजों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। भीषण गर्मी में लू लगने से उल्टी-दस्त समेत अन्य समस्याओं से मरीज संख्या बढ़ी है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News

-->