बिलासपुर लोकसभा चुनाव, संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी

Update: 2024-05-05 04:34 GMT

बिलासपुर। जिले में निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों में अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही सशस्त्र जवान लगातार क्षेत्र में पैट्रोलिंग करेंगे। शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली गई।

साथ ही चुनाव आब्जर्वर को सुरक्षा संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि शनिवार को बिलासा गुड़ी में अधिकारियों की बैठक रखी गई। इसमें एसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों को जिले के भौगोलिक जानकारी दी। साथ ही मतदान केंद्रों की स्थिति, पुलिस की तैयारी, फोर्स की तैनाती की जानकारी के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि आम जनता के भरोसे को बरकरार रखने संवेदनशील क्षेत्र में पैट्रोलिंग की जा रही है। फ्लेग मार्च के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच, होटल और धर्मशाला में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, जनरल आब्जर्वर आइएएस अभय ए महाजन, एक्सपेंडिचर आब्जर्वर आइआरएस श्रीकांत नामदेव, पुलिस आब्जर्वर आइपीएस राहुल देव, एएसपी उमेश कश्यप, अनुज कुमार और अर्धसैनिक बल के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->