Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा डियो स्कूटी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजन चौहान ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 29 मई 2026 की रात अपनी दोपहिया वाहन से गोगांव स्थित शराब दुकान गया था। वहां उसने अपनी वाहन खड़ी की और शराब लेने दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि जिस स्थान पर उसने अपनी दोपहिया वाहन खड़ी की थी, वहां वाहन मौजूद नहीं थी।
प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने आशंका जताई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी दोपहिया वाहन चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना गुढ़ियारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/26 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चोरी की घटना को सुलझाने के लिए प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम को पता चला कि घटना में गुढ़ियारी क्षेत्र का रहने वाला ओंकार यादव शामिल हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ओंकार यादव ने दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई होंडा डियो स्कूटी क्रमांक सीजी 04 पीटी 0902 बरामद कर ली। बरामद वाहन की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओंकार यादव पिता नंदलाल यादव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के माध्यम से चोरी के मामलों में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले अपराधियों में संदेश गया है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। गुढ़ियारी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है और चोरी का वाहन भी बरामद कर लिया गया है।