रायपुर कमल विहार सेक्टर-08 में बाइक चोरी, FIR दर्ज

छग

Update: 2026-04-23 18:11 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर के कमल विहार सेक्टर-08 क्षेत्र में एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने संबंधित थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कमल विहार सेक्टर-08 ब्लॉक नंबर बी-02 में रहता है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 AP 5542) रोजाना अपने फ्लैट के नीचे पार्किंग में खड़ी करता था।

पीड़ित ने बताया कि 09 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे उसने अपनी बाइक की सफाई कर हैंडल लॉक किया और अपने फ्लैट में चला गया था। अगले दिन 10 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे जब वह सब्जी लेने के लिए नीचे आया तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान पर नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। चोरी हुई बाइक होंडा साइन (2018 मॉडल) रेड और ब्लैक रंग की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। वाहन का चेचिस नंबर ME4JC65AHJ7164238 और इंजन नंबर JC65E72255000 बताया गया है।

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंततः उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल विहार क्षेत्र में पहले भी वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags:    

Similar News