सामने से बाइक सवार ने मारी ठोकर, दो दोस्त घायल

Update: 2022-06-02 04:12 GMT

DEMO PIC 

रायपुर। सामने से एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को ठोकर दी, हादसे में दो दोस्त घायल हुए है. पुलिस के मुताबिक दिनेश यादव अपने दोस्त नोबल यादव के साथ मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG-04-MC-8823 में भटठी से छडीया मार्ग होते हुए खरोरा जा रहे थे। उसी दौरान चिरघर खरोरा के पास पहुंचे थे. 

तभी मोटर सायकल क्रमांक CG-04-NF-3307 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है. जिससे दिनेश यादव और नोबल यादव को चोट आई है. हादसे की शिकायत पार पुलिस ने बाइक क्रमांक CG-04-NF-3307 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Tags:    

Similar News