#INCPlenaryInCG कांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी बड़ी खबर

Update: 2023-02-24 10:01 GMT

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं. स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।





मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।


कांग्रेस संचार प्रमुख के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनित करें। हमारे पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा।


सचिन पायलट ने कहा- इस अधिवेशन में आने वाली राजनीति का रास्ता तय होगा। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा की नाकामी हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुझे लगता है कि सहयोगियों के साथ हम लोग 24 का चुनाव चुनौती देकर जीत सकते हैं। भारत सरकार एजेंसीज का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह बीबीसी के दफ्तर पर छापा हो या फिर कांग्रेस के लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार करना हो।

Tags:    

Similar News

-->