चरण पादुका योजना पर बड़ी खबर

Update: 2025-06-14 07:11 GMT

रायपुर। करीब पांच वर्ष के अंतराल बाद एक बार फिर से भाजपा सरकार चरण पादुका योजना शुरू करने जा रही है। राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को यह चरण पादुका इसी महीने से वितरित करने जा रही है। सरकार इसे मोदी की एक और गारंटी पूरा करना बता रही है।

समझा जा रहा है कि योजना की शुरुआत केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह के अगले सप्ताह होने वाले दौरे पर हो सकती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया था कि शाह 20 जून के बाद आ सकते हैं। यहां बता दें कि चरण पादुका योजना भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के तीनों कार्यकाल में संचालित की गई थी। 2018 में आई कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। और अब साय सरकार पुनः शुरू कर रही है।

Tags:    

Similar News

null