बड़ी खबर: जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति, देखें आदेश...

छग

Update: 2023-05-04 15:39 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां युवाओं के हित में प्रदेश सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 58 प्रतिशत आरक्षण पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही कई सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के जल संसाधन विभाग में नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंता के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने 12 हजार 489 पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती करने का आदेश भी जारी किया है। 6285 सहायक शिक्षक, 5772 शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इतना ही नहीं 432 व्याख्याता के पदों पर भी भर्ती होगी। छग के युवा जो लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है।

Tags:    

Similar News

-->