जनता से रिश्ता की खबर का असर
रायपुर। पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी रेड कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है।
जनता से रिश्ता विगत कई दिनों रायपुर के आउटरों में स्थित फार्म हाउस में अवैध कारोबार संचालित होने की खबर प्रकाशित कर रहा है, जिसका असर देखने को मिला है, बड़े जुआरी पकड़े गए है और कई सफेदपोश जुआरी भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में फार्म हाउस का जिक्र नहीं किया है, सूत्रों के मुताबिक फार्म हाउस से नेता का संबंध होना बताया जा रहा है। जुए की इस फिल्ड से जुड़े 8 से 10 जुआरी जो बड़े घराने के और पहुंच वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने बड़ी रकम लेकर उन सभी को भगाने में मदद की और छूटभैय्या नेताओं के चक्कर में पुलिस की रेड असफल साबित रही।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 02 आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l
रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l
नगद राशि: ₹6,34,000/-
एक ताश की गड्डी
एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944)
02 नग आईफ़ोन