पुलिस भर्ती के नियम में बड़ा बदलाव, अधिसूचना जारी

बिग ब्रेकिंग...

Update: 2023-09-19 15:47 GMT
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में राजपत्रित पदों पर भर्ती के नियम में सरकार ने बदलाव किया है। सरकार ने छत्‍तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्‍नति नियम 2005 में संशोधन के संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। भर्ती नियम में संशोधन के जरिये सरकार ने कई बदलाव किए हैं। इसमें राज्‍य की महिलाओं को विशेष आरक्षण शामिल है। अफसरों ने बताया कि अभी तक भर्ती में महिलाओं के लिए पद आरक्षित थे, लेकिन संशोधन के बाद अब केवल राज्‍य की स्‍थानीय महिलाओं को ही भर्ती में आरक्षण का लाभ मिल पाएगा।


Tags:    

Similar News