भाजपा को लगा बड़ा झटका, 300 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Update: 2022-04-02 16:22 GMT

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में जहां एक ओर खैरागढ़ उपचुनाव के चलते पारा गरम है तो वहीं दूसरी ओर 15 साल सत्ता का सुख भोगने के बाद विपक्ष मे बैठी भाजपा वापसी के लिए छटपटा रही है।

लेकिन भाजपा को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। आज भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की मौजूदगी में शनिवार को जांजगीर चांपा के भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इन सभी कार्यक्रर्ताओं को चरणदास महंत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्ता दिलाई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों भी जांजगीर चांपा, बस्तर सहित कई क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था।

Tags:    

Similar News