सांकेतिक फोटो  

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। देर रात रायपुर के विधानसभा रोड मे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी और दूसरे के मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विधानसभा रोड पर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक में सवार 2 युवकों बुरी तरह जख्मी हो गए। एक युवक ने घटना स्थल पर अपने प्राण त्याग दिए वहीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज अभी जारी है। यह पूरा मामला रायपुर के विधानसभा थाने का है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: