कांकेर। कांकेर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे दिखाई दे रही है. उन्हें सहानुभूति की लहर का फायदा मिलता नजर आ रहा है. बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी तथा उनके एजेंट मतगणना की एक-एक गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए. भानुप्रतापपुर का बादशाह कौन दोपहर तक इसका पता चल जाएगा.

मतगणना केन्द्र के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय घेराबंदी की गई है. गणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि के क्षेत्र को 'पैदल यात्री क्षेत्र' के रूप में निर्धारित किया गया है. इस परिधि में किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध  है. 

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: