कोरबा korba news। मानिकपुर क्षेत्र में तीन माह पहले नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या suicide करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मानिकपुर चौकी Manikpur Chowki अंतर्गत एसईसीएल की चीफ हाउस कॉलोनी निवासी गौरव जांगड़े की नवविवाहिता पत्नी प्रीति जांगड़े ने तीन माह पहले घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। प्रीति की शादी घटना से आठ माह पहले हुई थी। Korba Big News

chhattisgarh news मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति द्वारा उक्त कदम उठाने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। मामले में आरोपी पति गौरव जांगड़े की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वहीं आरोपी देवर पवन फरार हो गया था। police पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। पुलिस को उसके रायपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पतासाजी करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags: