मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

छग

Update: 2025-06-15 14:05 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौहार्द्रपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर श्री शुक्ला का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विकास, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा हुई। दोनों ने राज्य के विभिन्न जिलों में क्रिकेट स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र एवं आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के विषय पर भी विचार साझा किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।


उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ को क्रिकेट के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए
हरसंभव
सहयोग दिया जाएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की बढ़ती संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीसीसीआई की ओर से छत्तीसगढ़ को तकनीकी एवं संरचनात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में यह सहमति बनी कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी आगे आ सकें। इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में खेलों, विशेषकर क्रिकेट, के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Tags:    

Similar News