Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि IPS गौरव राय की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समर्पित पुलिस सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पुलिसिंग के लिए गौरव राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
IPS गौरव राय इससे पहले दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित और संवेदनशील जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों, रणनीतिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ आम लोगों तक प्रशासन की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनता में विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिसिंग के नए तरीकों को अपनाया गया।
Fame India–Asia Post का ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे पुलिस अधिकारियों के कामकाज, नेतृत्व क्षमता और जनहित से जुड़े प्रयासों के आधार पर किया गया है। इस सर्वे में स्थान मिलना IPS गौरव राय की कार्यशैली और पुलिस प्रशासन में योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से मिली बधाई के बाद पुलिस विभाग में भी इस उप लब्धि को गौरवपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने IPS गौरव राय को शुभकामनाएं दी हैं।
Tags: