बलौदाबाजार पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, बेसहारा वृद्धा का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

छग

Update: 2025-07-21 17:21 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जहां अपनों ने मुंह मोड़ लिया, वहां बलौदाबाजार की सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 18 जुलाई को वृद्धा जूगाबाई धृतलहरे का निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों और ग्रामवासियों से संपर्क करने के बावजूद किसी ने महिला से संबंध स्वीकार नहीं किया और अंतिम संस्कार से किनारा कर लिया।

ऐसे कठिन समय में सिटी कोतवाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू और आरक्षक कामदेव गायकवाड़ ने मानवीय कर्तव्य का परिचय देते हुए महिला के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। दोनों पुलिसकर्मियों ने 19 जुलाई को विधि-विधान के साथ वृद्धा का अंतिम संस्कार कर समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पुनीत कार्य से यह संदेश गया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी बखूबी निभाने वाली संस्था है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया में इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है।
Tags:    

Similar News