LIC एजेंट के साथ ऑटो चालक ने की मारपीट

छग

Update: 2022-08-18 12:02 GMT

बिलासपुर। 10 स्र्पये के विवाद में ऑटो चालक ने एलआइसी एजेंट की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आटो चालक वहां से भाग निकला। घायल एलआइसी एजेंट ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

उसलापुर के वैष्णवी विहार में रहने वाले संजीव खांडे एलआइसी एजेंट हैं। कोटा मोड़ सकरी में गुस्र् बालकदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए अपने साथी रामभरोस टंडन के साथ आटो में जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने दोस्त डीके रात्रे को फोन लगाया। उनके दोस्त ने अपनी कार से जाने के लिए कहा। इस पर वे आटो से उतर गए। उन्होंने आटो चालक को किराए के 10 स्र्पये देने के लिए 50 स्र्पये का नोट निकाला। आटो चालक ने चिल्हर मांगे। 10 स्र्पये का नोट नहीं होने पर आटो चालक ने एलआइसी एजेंट से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने एलआइसी एजेंट को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इससे उनके माथे से खून निकलने लगा। इसके बाद आटो चालक वहां से भाग निकला। लहूलुहान एजेंट ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News