नायब तहसीलदार की हत्या की कोशिश, रेत माफियाओं के हौसले बुलंद

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-02-03 02:02 GMT

बिलासपुर। अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान वो बाल-बाल बच गए। लेकिन, ड्राइवर रेत खाली कर वहां से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है। मामले में न तो ट्रैक्टर और रेत को जब्त किया गया और न ही एफआईआर दर्ज की गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, जिले के रतनपुर इलाके में लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी। बताया गया कि, नदी के आसपास बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। इस पर नायब राहुल साहू ने ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखुंडी में अवैध उत्खनन होने पर लोगों को जानकारी देने कहा।

रविवार को पता चला कि, गढ़वट में ट्रैक्टर से रेत का परिवहन किया जा रहा है। खबर मिलते ही नायब तहसीलदार राहुल साहू मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो खैरखुंडी निवासी ड्राइवर रितुराज सिंह आधी रेत को नदी में ही खाली कर दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। इस दौरान नायब तहसीदार ने रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उनके पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला।


Tags:    

Similar News

null