टिकरापारा में हत्या की कोशिश, आरोपी ने नुकीली चीज से किया हमला

Update: 2024-04-16 09:34 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक का आरोप है कि उस पर गोली चली है। उसके बाद गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस की लॉकअप से सोशल मीडिया में लाइव आया है। इस मामले में थानेदार का साफतौर पर कहना है कि युवक का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। आरोपी पर हाफ मर्डर का चार्ज लगाया गया है। इसके अलावा गोली चलने की बात गलत है।

ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। संजय नगर के रहने वाले शेख नोमान ने सोमवार को FIR दर्ज करवाया कि वो बीती रात मदनी चौक संजय नगर घूमने गया था। इस दौरान साहिल उर्फ कोंदा और सामी नाम के युवक ने उसका बाल पकड़कर खींचा। फिर उसकी हाथ-मुक्के और बेल्ट से पिटाई कर दी। इसके अलावा उसे पत्थर से भी मारने की भी कोशिश की गई। इस मारपीट के कुछ देर बाद शेख नोमान को साहिल ने माफी मांगने के लिए अपने घर के पास बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो साहिल और सामी ने उस पर फिर से हमला कर दिया। इस दौरान सामी ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया। जिससे शेख खुमान लहूलुहान हो गया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे चोंटे आई है। आसपास मौजूद लोगों उसे अस्पताल लेकर गए।

इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने कहा है कि पीड़ित के साथ आरोपी की पुरानी रंजिश थी। इनके बीच आपस में मारपीट हुई है। युवक की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर जानलेवा हमले का भी मामला दर्ज किया गया है। गोली चलने की बात बेबुनियाद है। जांच में ऐसा कोई फैक्ट नही मिला है।


Tags:    

Similar News