शिवाजी नगर में सामूहिक धर्म परिवर्तन की कोशिश, 80 से अधिक लोग पकड़े गए

छग

Update: 2025-06-20 11:00 GMT
रायपुर। राजधानी रायपुर के शिवाजी नगर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की कोशिश करते हुए 80 से 100 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर यह कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों को पूछताछ के लिए सरस्वती नगर थाने लाया गया है, जहां उनसे धर्म परिवर्तन के उद्देश्य, आयोजनकर्ता, और फंडिंग से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह गतिविधि बिना किसी वैध अनुमति के आयोजित की जा रही थी।



पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि पुष्टि होती है कि यह धर्मांतरण गैरकानूनी तरीके से कराया जा रहा था, तो दोषियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें अधिकतम सजा जुर्माने के साथ-साथ जेल की भी हो सकती है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष देखा जा रहा है, और कई संगठनों ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।
Tags:    

Similar News